भादरा में सड़क जाम, नोहर थाने में नारे
भास्कर न्यूज भादरा
बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक संजीव बेनीवाल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भादरा में प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय तक जुलूस के रूप में पहुंचे लोगों ने नारे भी लगाए और अपराधियों को पकडऩे की मांग की। बापूवाला अतिथि सदन से शुरू हुए जुलूस से पहले यहां एक सभा हुई जिसमें बेनीवाल ने जिले की बिगड़ती कानून व्यवस्था को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जानबूझ कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। यही कारण है कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। स्थिति यह है कि दिन दहाड़े एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाता है लेकिन पुलिस कारणों का भी खुलासा नहीं कर पाती है। क्षेत्र में भूमाफियाओं एवं शराब माफियाओं को शह मिली हुई है। उन्होंने कहा कि भादरा क्षेत्र में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पहले कृष्णा जोगी हत्याकांड को प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। क्षेत्र में हत्या, बलात्कार जैसे बड़े अपराध आए दिन हो रहे हैं। भू-माफिया गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं। क्षेत्र में शराब तस्करी इतनी अधिक बढ़ गई है कि अब परचून की दुकानों पर भी शराब मिलने लगी है। बावजूद ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने नोहर डीएसपी पर भी अपराधियों को शह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की तो ईंट-से-ईंट बजा देंगे। शेष त्न पेज 13
जनसभा को राजेंद्र जलंधरा, पूर्व सरपंच शिशपाल बेनीवाल, अजीत बेनीवाल, रोशन वाल्मीकि, शंकरलाल, बलवान मेघवाल, पूर्व सरपंच जगदीश पूनियां, जगदीश लोर, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर शब्बीर खान, सिद्धार्थ झोरड़, राजेश गिरी, राजाराम कांटीवाल, वीरेंद्र बेनीवाल, भीमसिंह फड़ोलिया, राजदेवसिंह राठौड़, कुलदीप झोरड़ आदि ने संबोधित किया। जनसभा के बाद क्षेत्र के सैकड़ों लोग कस्बे के मुख्य मार्ग पर रोष मार्च निकाला तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सही करने, शराब व भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नोहर डीवाईएसपी हरीराम चौधरी को हटाने की मांग की गई है।
कानून व्यवस्था की आड़ में कर रहे हैं राजनीति
स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव जयदीप डूडी ने कहा कि कुछ लोग उन पर इस तरह के आरोप लगाकर ओछी राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेरे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं मिल रहा इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। डूडी ने कहा कि भिरानी-साहूवाला दोहरे हत्याकांड व गांधीबड़ी गैंगरेप मामले में पुलिस तीन दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। क्षेत्र में कानून व्यवस्था सही है। फिर भी कुछ लोग कानून व्यवस्था की आड़ में राजनीति कर रहे हैं।

Categories: