widgets


भादरा। करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी को सरकार के ईशारों पर जबरन अपहरण कर अन्य स्थान पर ले जाने के विरोघ स्वरूप करणी सेना की भादरा ईकाई ने टिकमाणी धर्मशाला के समक्ष प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गॉधी के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
 वक्ताओं ने कहा कि 13 जनवरी को जयपुर मे राजपूत स्वाभिमान सम्मेलन के दौरान कालवी ने पांच मांगे रखी थी जिनमें आर्थिक आधार पर राजपूतो को आरक्षण , जौधपुर में नवनिर्मित एम्स अस्पताल को नाम मीराबाई के नाम से रखने, चुरू के राजगढ़ मे मनोज सिंह न्यागंली हत्याकाण्ड़ सीबीआई से जांच करवाने की मांग रखी गई थी। कालवी ने चेतावनी दी थी कि 18 जनवरी तक मांगे नही माने पर कांग्रेस के चिन्तिन शिविर मे घुसने की चेतावनी दी थी। वक्ताओं ने इसका मुॅह तोड़ जबाब देने और चुनाव मे इसका खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी है।

Categories:

Leave a Reply