Featured articles
Director by Vikrant Swami Contact :- 8003080094 Read More ...
Director by Vikrant Swami Contact :- 8003080094 Read More ...
Director by Vikrant Swami Contact :- 8003080094 Read More ...
भादरा। डॉ. बलवान वर्मा राजस्थान कुम्हार ,कुमावत महासभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए है। वर्मा की नियुक्ति प्रदेशाअध्यक्ष डॉ. आर. सी कुमावत की है।
मूलत: गोगामेंड़ी के निवासी डॉ. वर्मा निजी चिकित्सक संघ भादरा के अध्यक्ष है और वर्मा डेन्टल हॉस्पीटल के संचालन करते है। वर्मा क्षैत्र मे सामाजिक सेवा व राजनिति क्षैत्र मे सक्रिय भूमिका निभाते हुए कुम्हार समाज के सामाजिक व सांस्कृति इतिहास पर शोध कर रहे है।
भिरानी गाम पंचायत मुख्यालय पर गणतन्त्र दिवस समारोह रा. उ. मा. विधालय हर्षोउल्लास मे मनाया गया, ध्वजारोहण सरंपच शिशपाल जलन्धरा ने किया। समारोह में सास्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति गीतो के बोलो पर छात्र-छात्राओं ने सुन्दर गीत व नृत्य पेश किये। समारोह मे बालिकाओं ने जहा देश में फैले भ्रष्टाचार, कन्या भू्रण हत्या , और महिलाओं के प्रति पुरूषों की सोच बदलने की कार्यक्रम मे अभिव्यक्ति कर एक प्रकार का सन्देश देने का प्रयास किया कि पुरूष नारीयों पर बंदिश लगाने के बदले अपनी सोच मे परिवर्तन करे। कक्षा नवीं की छात्रा प्रियंका बैनीवाल ने कहा कि बालिकाओं की भ्रण मे हत्या की जा रही है, क्या महिलाओं को पुरूषो की भॉति जीने का अधिकार नही है। उन्होने लोगों को कन्या भू्रण हत्या नही करने व महिलओ के सम्मान की स्पथ भी दिलवाई।
बारवीं कक्षा मे 95.5 अंक प्राप्त करने, आईआईटी मे स्लेक्ट होने वाली भिरानी गांव के एक आम किसान रामस्वरूप राव की पुत्री ज्योति राव को पूर्व सरंपच राजेन्द्र जंलधरा ने दस ग्राम सोने का मैडिल देकर सम्मानित किया। पूर्व सरपंच राजेन्द्र जलंधरा ने बालिका शिक्षा को बढ़ावे के लिए गावंवासियो को आगे आवहान करते हुए दस बालिका को शिक्षा के लिए गोद लेने की भी बात की, श्री जलंधरा ने गांव मे आगामी लगने वाले प्रशासन गांव संग शिविर मे स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सुविधाओ और गांव मे ख्ुालने वाले इ-मित्र सेवा केन्द्र मे जमाबन्दी , विधुत, पानी बिल भरने सम्बन्धी गा्रमीणो को जानकारी दी। सम्मान प्राप्त करने वाली बालिका ज्याति राव ने स्वयं को मिलने वाले सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी पुरूष की अर्धागनी है उसे भोग की वस्तु नही समझा जाये, बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक लड़की पढ़ेगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। उन्होने कहा कि पुरूष नारियो के प्रति अपने सोच बदले और नारियो का सम्मान करे। सरंपच शिशपाल जंलधराएंव विधालय विकास कमेटी द्वारा भगत सिंह विचार मंच द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट परिणाम पेश करने वाले विधालयो के अध्यापको को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
नई दिल्ली। भारत-पाक तनाव के बीच चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि क्या है जेनेवा संधि?
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 1949 में 194 देशों ने मिलकर मानवता को बरकरार रखने के लिए संधियां की। इसके पहले भी 1864, 1906, 1929 में तीन संधियां हो चुकी थीं। जेनेवा में सम्मेलन में युद्ध के दौरान सेनाओं, गिरफ्तार सैनिकों और घायल लोगों के साथ कैसा बर्ताव करना है इसको लेकर दिशा निर्देश दिया गया। इसमें विस्तृत रूप से बताया गया है कि युद्ध के दौरान गिरफ्तार सैनिकों के क्या अधिकार हैं। युद्ध क्षेत्र में घायलों की उचित देखरेख और आम लोगों की सुरक्षा की बात कही गई है।
इस संधि के अनुच्छेद दो के मुताबिक कोई देश दूसरे देश की सीमा में घुसकर युद्ध नहीं कर सकता है।
अनुच्छेद तीन के मुताबिक युद्ध के दौरान लड़ाकों के घायल होने पर अच्छे तरीके से उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए। युद्ध के दौरान गिरफ्तार सैनिकों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार नहीं होना चाहिए। बंधकों को छोड़ना होगा। विपक्षी सैनिकों को उचित कानूनी प्रावधान के तहत ही सजा देनी होगी। गिरफ्तार सैनिकों को कानूनी सुविधा भी मुहैया करानी होगी।
-अनुच्छेद चार के मुताबिक व्यक्ति की सुरक्षा मुख्य जिम्मेदारी है।
-अनुच्छेद 32 के प्रावधान के अनुसार अंग भंग हो चुके सैनिक से सख्त पूछताछ नहीं की जानी चाहिए।
-अनुच्छेद 33 में लूट का माल रखना वर्जित है। किसी व्यक्ति या देश से प्रतिशोध के भाव भी वर्जित है।
-1949 के जेनेवा सम्मेलन के मुताबिक सामूहिक सजा युद्ध अपराध है।
जयपुर। दिल्ली में मंगलवार रात 12 बजे से प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे का इजाफा कर दिया गया। राजस्थान के लिए अच्छी खबर यह है कि कीमतों में यह इजाफा यहां लागू नहीं होगा। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में यह इजाफा स्थानीय टैक्स में बदलाव के चलते किया गया है।
पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से यह स्पष्ट कर दिया गया है कि जयपुर समेत राजस्थान में पेट्रोल अपनी पुरानी कीमत पर ही बिकेगा। जयपुर में मौजूदा समय में पेट्रोल 70.81 रुपए प्रति लीटर है। गौरतलब है पेट्रोल मॉर्केटिंग कंपनियों की ओर से पिछले साल अक्टूबर में दाम बढ़ाए गए थे, जबकि नवंबर में कीमतों में कटौती की गई थी।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक एचपीसीएल ने राज्य में पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है और दूसरी तेल मॉर्केटिंग कंपनियों ने भी बढ़ोतरी की कोई सूचना जारी नहीं की है। इधर एचपीसीएल के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक हरप्रीत सिंह ने बताया कि यह इजाफा तेल कंपनियों की ओर से नहीं किया गया है इसलिए बाकी राज्यों पर इसका असर नहीं होगा।
जयपुर। भारत रंग महोत्सव के तहत बुधवार यहां रवीन्द्र रंच मंच पर पाकिस्तानी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नाटक का मंचन सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुंछ में गत 8 जनवरी को घुसपैठ कर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय सैनिकों की वीभत्स हत्या के बाद दोनों पड़ोसी मुल्कों के बीच रिश्तों में आई खटास के बीच पाकिस्तान से जयपुर आए कलाकारों को वापस भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के कृत्य के विरोध में स्थानीय संगठनों ने विरोध किया था। ये कलाकार शाम साढे पांच बजे रवीन्द्र रंच मंच पर कौन है यह गुस्ताख नाटक का मंचन करने वाले थे जिसे उच्च स्तर पर व्यापक विचार विमर्श के बाद सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया गया।
सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान पर भी रोक लगाने के मद्देनजर पाकिस्तान से आए हॉकी के नौ खिलाडियों को वापस भेजने के बाद जयपुर में चल रहे भारत रंग महोत्सव के तहत नाटक का मंचन करने आये कलाकारों को भी वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। इस महोत्सव के तहत अब तक नौ देशों के कलाकार अपने नाटकों का मंचन कर चुके हैं।

