भादरा। भादरा के पीडीएन करण पब्लिक स्कूल प्रांगण मे पूर्व राज्यसभा सदस्य जमना बारूपाल जिला कलेक्ट्रर सुबीर कुमार, जिला प्रमुख शोभासिंह डुडी , पूर्व लोकायुक्त सचिव पी.पी.सिंह का नागरिक अभिंदन किया गया। संस्थान के चैयरमैन करणसिंह नाहटा ने सभी को सम्मानपत्र , स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए बारूपाल ने कहा कि गरीब , असहाय कमजोर तबके के लिए काम किया है ओर करती रहूगी। वर्तमान मे नारी के साथ घिनोना अत्याचार हो रहा हैजो शर्मनाक है, सरकार को इस बाबत कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है।
जिला कलेक्ट्रर सुबीर कुमार ने कहा कि उच्च पदो पर बैठे लोगों का कर्तव्य हैजिसकी कोई नही सुुनता तथा कमजोर तबके को उचित न्याय मिले यही मेरी धारणा है। श्री सुबीर कुमार ने जनता के आग्रह पर प्रत्येक माह मे एक दिन भादरा मे देने का भी आश्वासन दिया। जिला प्रमुख शेाभासिंह डुडी ने कहा कि क्षैत्र मे विकास कार्य जारी रहेगी, उन्होने जनता से सहयोग की अपील की। संस्थान के चेयरमैन करणसिंह नाहटा ने कहा कि कलकत्ता व दिल्ली मेरी कर्म भूमि हेै परन्तु भादरा उनकी जन्म भूमि है भादरा में वह जो कुछ कर रहे है अपनी जन्म भूमि का कर्ज उतारने का प्रयास कर रहे है। नाहटा ने जिला क लेक्ट्रर से कस्बे के मध्य से गुजरने वाली रेल लाईन पर बने सी-64 फाटक को खुलवाने मांग की। जिला कलेक्ट्रर की पत्नि श्री मति कामिनी अच्छी लेखक , व साहित्यकार है, उन्होने नारी की व्यथा का कविता के माध्यम से सुन्दर चित्रण कर ख्ूाब वाह-वाही लूटी। कार्यक्रम मे मिडियाकर्मियो को भी सम्मानित किया गया।
Categories: