widgets


 भिरानी गाम पंचायत मुख्यालय पर गणतन्त्र दिवस समारोह रा. उ. मा. विधालय हर्षोउल्लास  मे मनाया गया, ध्वजारोहण सरंपच शिशपाल जलन्धरा ने किया।  समारोह  में सास्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति गीतो के  बोलो पर छात्र-छात्राओं ने सुन्दर गीत व नृत्य पेश किये।  समारोह मे बालिकाओं ने जहा देश में फैले भ्रष्टाचार, कन्या भू्रण हत्या , और महिलाओं के प्रति पुरूषों की सोच बदलने की कार्यक्रम मे अभिव्यक्ति  कर एक प्रकार का सन्देश देने का प्रयास किया कि पुरूष नारीयों पर बंदिश लगाने के बदले अपनी सोच मे परिवर्तन करे।  कक्षा नवीं की छात्रा प्रियंका बैनीवाल ने कहा कि बालिकाओं की भ्रण मे हत्या की जा रही है, क्या महिलाओं को पुरूषो की भॉति जीने का अधिकार नही है।  उन्होने लोगों को कन्या भू्रण हत्या नही करने व महिलओ के सम्मान की स्पथ भी दिलवाई।
  बारवीं कक्षा मे 95.5 अंक प्राप्त करने, आईआईटी मे स्लेक्ट होने वाली भिरानी गांव के एक आम किसान रामस्वरूप राव की पुत्री ज्योति राव को पूर्व सरंपच  राजेन्द्र जंलधरा ने दस ग्राम सोने का मैडिल देकर सम्मानित किया।  पूर्व सरपंच राजेन्द्र जलंधरा ने बालिका शिक्षा को बढ़ावे के लिए गावंवासियो को आगे आवहान करते हुए दस बालिका को शिक्षा के लिए गोद लेने की भी बात की, श्री जलंधरा ने गांव मे आगामी लगने वाले प्रशासन गांव संग शिविर मे स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सुविधाओ और गांव मे ख्ुालने वाले इ-मित्र सेवा केन्द्र मे जमाबन्दी , विधुत, पानी बिल भरने सम्बन्धी गा्रमीणो को जानकारी दी। सम्मान प्राप्त करने वाली बालिका ज्याति राव ने स्वयं को मिलने वाले सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी पुरूष की अर्धागनी है उसे भोग की वस्तु नही समझा जाये, बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि एक लड़की पढ़ेगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। उन्होने कहा कि पुरूष नारियो के प्रति अपने सोच बदले और नारियो का सम्मान करे। सरंपच शिशपाल जंलधराएंव विधालय विकास कमेटी द्वारा भगत सिंह विचार मंच द्वारा प्रदत्त उत्कृष्ट परिणाम पेश करने वाले विधालयो के अध्यापको को सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Categories:

Leave a Reply