widgets


बलवान पूनियां के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग




भादरा. माकपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के डीजीपी ऑफ पुलिस से मिलकर किसान नेता बलवान पूनियां के हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। माकपा विधायक अमरा राम, पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश महासचिव दुलीचंद मीणा, कामरेड बलवान पूनियां ने डीजीपी को अवगत करवाया कि पिछले दिनों कामरेड बलवान पूनियां पर कुछ लोगों ने साजिश कर कातिलाना हमला करवाया था। पुलिस ने अभी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। डीजीपी के आश्वासन के बाद माकपा कार्यकर्ताओं ने 3 सितंबर को प्रस्तावित चक्काजाम को स्थगित कर दिया। अब माकपा कार्यकर्ता भादरा क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में 3 सितंबर को पुलिस प्रशासन का पुतला जलाएंगे और 12 सितंबर को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

Categories:

Leave a Reply