शनिवार को उत्ररपश्चिम रेलवे के जयपुर स्थित हैड क्वाटर पर जोन की 13 वीं बैठक महाप्रबंधक आर.सी. अग्रवाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में क्षैत्रीय रेल उपयोग परामर्शदात्री समिति के सदस्य करण सिंह नाहटा ने तहसील भादरा में रेल से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को जनहित मे सुलझाने की मांग की। बैठक मे नाहटा ने भादरा रेलवे स्टेशन के नजदीक सी-64 किलोमीटर-114/3-4 पर बंद पड़े गेट की जगह रेल अण्डर ब्रिज बनाने की पुर-जोर मांग की, नाहटा ने कहा कि तहसील भादरा का रेलवे स्टेशन शहर के बीचों बीच स्थित है एंव वर्तमान मे अस्पताल ,स्कूल, न्यायपालिका, बस स्टेण्ड़, नगरपालिका, मुख्य बाजार, इत्यादि की सेवाओं को पाने के लिए लाईन पर के लोगों के पास सीधे लाईन पार करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। उपयुक्र्त जगह पर अण्डऱ ब्रिज बनने से रेल लाईन के दोनो तरफ की आबादी को अकस्मात स्थिति मे आवागमन मे अत्यधिक लाभ मिलेगा। वर्तमान मे जिला कलैक्टर की स्वीकृति ये यह गेट बंद पड़ा है। उन्होनें स्वयं मौके का मुआयना किया है एंव स्थानीय जनता की यहा अण्डऱ ब्रिज की मांग को सही पाया है।
अपनी दूसरी मांग को करण ङ्क्षसह नाहटा ने सिद्वमुख एंव अनूपशहर के बीच भाड़ी ग्राम में किलो.-136/13-14 पर रेल ओवर ब्रिज बनाने की मांग की। महाप्रबंधक ने अवगत कराया कि नाहटा के अनुरोध पर इस जगह का सर्वे करवाकर नरेगा के तहत बनवाने वास्ते जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ को पत्र द्वारा सूचित किया जा चुका है। इस पर आवागमन बहुत कम है, इस तर्क का विरोध करते हुए नाहटा ने बताया कि वर्तमान मे इस रूट पर जम्मू, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व गुजरात के मुख्य शहरों से हेाकर जाने वाली अन्तर्राज्यीय बसें, भारी ट्रक, वाहन इस रूट को अपनी रिस्क पर कवर करते हैं। भविष्य मे इस रूट की महत्ता को देखते हुए एंव निरंतर बढ़ते ट्रैफिक को ध्यान मे रखकर इस स्थान पर रेल आवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति दी जाये। किसी भारी अकस्मात दुर्घटना की आश्ंाका को लेकर स्थानीय निवासियों मे भारी आक्रोश है। व इस पर प्रशासन एंव रेलवे का ध्यान आकृष्ट करने वास्ते लगातार धरना प्र्रदर्शन कर रहे है।
श्री नाहटा ने उक्त दोनो गम्भीर मसलों पर इनकी स्थानीय उपयोगिता एंव तथ्यों का पता लगाने वास्ते नार्थ वेस्टर्न रेलवे द्वारा एक टेक्रीकल टीम का गठन कर मौके का सर्वे करवाये जाने की त्वरित मांग की , जिसे महाप्रबंधक ने मान लिया । नाहटा ने बताया कि गेट स. सी-64 एंव भाड़ी मोड़ पर आरयूबी व आरओबी की मांग को लेकर रेल मंत्री पवन कुमार बंसल को मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत को एक ज्ञापन भी दिया है।
Categories:
