widgets


 भादरा रेलवे स्टेशन के पास स्थित सी-6ं4 रेलवे फाटक को पुन: चालू करवाने एंव अण्डर ब्रिज बनाने एंव सी-65 फाटक को यथा स्थिति रखने व गन्दे पानी की निकासी 4,5,6,7,8,9, वार्डो की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श करते हुए एक सघंर्ष समिति का गठन किया गया। समिति का अध्यक्ष रफिक खंा जमाला , वरिष्ट अध्यक्ष ताजमोहम्मद रिटायर्ड सी. आई  उपाध्यक्ष बजंरग नेता खोखेवाला , कोषाअध्यक्ष सिकन्दर खां जमाला, संगठन मंत्री जाफर खां नारिका, प्रचार मंत्री मांगू खंा नारिका, सचिव मैनूदीन खां हाथी खानी, संरक्षक श्योकत खां , कानून सलाहाकार आरीफ खां एव सदस्य नागर मल , गोपीराम मिस्त्री को कार्यकारिणी मे लिया गया है।  समिति ने एडवोकेट राजीव कस्वां के नेतृत्व मे  बुधवार को रेलवे लाईन पर धरना भी दिया। समिति ने समस्याओं के समाधान नही होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की है। धरने पर बैठने वालो मे एड़वोकेट अदरीश अली, विरेन्द्र झोरड़, विनोद राठौड़, अल्पसंख्यक मोर्चा के देहात अध्यक्ष रहमतुला खां प्रताप चौबारा , जयकरण सहारण, सरजीत कारेला, भीम सेनी राजेश कस्वां प्रमुख थे।
   भादरा कस्बें मे रेलवे लाईन पर अण्डऱ-पास के लिए इससे पूर्व आधा दर्जन संघर्ष समिति बन चुकी है। कुछ दिनो बाद एक और नई संघर्ष समिति बन जाती है और पहली संघर्ष का पत्ता ही नही चलता है। और जब तक सभी संगठित होकर संघर्ष नही करेगें कामयाबी हासिल होने वाली नही है। हर नेता अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए संघर्ष समिति तैयार करता है। यही नही इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष ने तो इस रेलवे लाईन पर अण्डऱ पास की स्वीकृति की घोषणा समचारों मे छपाकर झूठी वाह-वाही भी लूट ली।

Categories:

Leave a Reply