राजस्थान मे और खास तौर पर हनुमानगढ़ जिले मे बदलाव का माहौल देखा जा सकता है और यह बदलाव लाल झण्ड़ा ही दे सकता है यह कहना है माकपा नेता वह राज्यसभा सासंद सीताराम येचुरी का वहा रविवार को यहा रामलीला मैदान में माकपा द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। श्री येचुरी ने राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवी अनूसूची मे शामिल करने को लेकर भी ससंद मे आवाज उठाने का लोगों को भरोषा दिलाया। उन्होने कहा कि हमें बदलाव चाहिए, वो बदलाव चाहिए । वैकल्पिक सरकार के लिये, नही गैर भाजपा व गैर कांग्रेसी सरकार के लिए नहीं । ऐसी वैकल्पिक सरकार की आवश्यकता है जो जनहित की नितियों को लागू कर सके। उन्होने कहा कि केन्द्र की सरकार देश को लूटने मे लगी, सरकार कह रही है उसके पास पैसा नही और आम-आदमी को मिलने को मिलने वाली सुविधाओं मे कटौती की जारही है और दूसरी और अमीरो को ट्रेक्स में छूट दी जारही है। श्री येचुरी ने कहा कि हमारी पार्टी 16 साल की आयु तक सभी बालक /बालिकाओं को नि:शुल्क शिक्षा देने की पक्षधर परन्तु सरकार पैसा नही होने का बहाना बना रही है।
किसान नेता बलवान पूनियां ने कहा कि पिछले पांच सालो मे देश मे कोई ऐसी वस्तु नही है जिसके दाम नही बढ़ परन्तु राजस्थान मे किसान सभा के जनसंघर्ष के चलते सरकार ने बिजली के दाम नही बढ़ा सकी । उन्होने कहा कि क्षैत्र का किसान पानी की कमी से त्राहि-त्राहि कर रहा है, हमारे हिस्से का .17 एम.एफ पानी हरियाणा व पंजाब सरकार पी रही परन्तु हमारी सरकार चाहे काग्रेस की हो या भाजपा की हमारे हिस्से का पानी लेने मे पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होने क्षैत्र के 14बारानी गांवो को सिचांई से जोडऩे, क्षेत्र मे राजकीय महाविधालय खोलने, किसानो के लिए पानी लेने के लिए पुर-जोर संघर्ष का ऐलान किया। सभा को एस.एफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी.श्री निवासन, राष्ट्रीय महासचिव श्रतुब्रत बनर्जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, राज्यमहासचिव मंगेज चौधरी, राज्य उपाध्यक्ष मनीषा चौधरी, सीपीआई के जिला सचिव का. रामेश्वार वर्मा, डीवाईएफआई के प्रदेश अध्यक्ष रूघवीर वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। माकपा ने एस.एफ.आई के तीन दिवसीय प्रान्तीय सम्मेलन के समापन पर किसान सभा का आयोजन किया था।
Categories: